कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास करते हुए प्रदेश के कृषि एवं शिक्षा अनुसंधान मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सपा के शासनकाल में प्राकृतिक विधि से खेती की राह में तमाम रोड़े अटकाते हुए कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित करने के लिए जमीन मुहैया नहीं कराई गई। लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने पर प्रदेश में 18 कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित किए गए। अमरोहा जिले के किसानों को इससे बड़ा लाभ मिलेगा। यहां से किसान खेती की नई तकनीकि और तौर तरीकों की जानकारी कर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होगे। इस दौरान उन्होंने जैविक व प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र का केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश चौधरी ने वर्चुअल रूप से लोकार्पण कर कहा कि खेती को घाटे से उबारने के लिए रासायनिक खादों का मोह छोड़ना पड़ेगा। कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित किए जाने के लिए कोई काम करने की बजाय रोड़े अटकाए। केंद्र के लिए जमन तक मुहैया नहीं कराई गई। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने सत्ता संभालते ही कृषि विज्ञान केंद्र बनाए जाने का काम शुरू कर दिया। इसके अलावा 18 कृषि विज्ञान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें तारापुर का कृषि विज्ञान केंद्र भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का प्रदेश को खासा सहयोग मिल रहा है। सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अमरोहा जिला गंगा किनारे बसा है, ऐसे में यहां के किसानों को चाहिए की वो फसल में रासायनिक खादों की बजाय जैविक विधि से खेती करे। केंद्र पर उन्नत किस्म के बीज के साथ पौधशाला तैयार करने की जानकारी दी जाएगी। प्रदेश के 75 जिलों में हाईटेक नर्सरी तैयार करने का काम शुरू करदिया गया हैं। इसमें छोटी जोत वाले किसानों को मिर्च, टमाटर, गोभी, बैंगन आदि की पौध तैयार करने की जानकारी दी जा रही है। बोलेअमरोहा में साढ़े 12 करोड़ रुपये से मैंगो पैक हाउस बनेगा। जिसमें बिना रसायन के आम को पकाया जाएगा। इससे आम उत्पादक किसानों की आमदनी बढ़ेगी। बलदेव सिंह औलख ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र में जनपद के किसानों, युवाओं को खासा फायदा मिलेगा। उनको खेतीबाड़ी करने की तकनीति जानकारी प्राप्त होगी। इसके अलावा उत्पादन भी बढ़ेगा तो किसान खुशहाल होगा। गंगा किनारे चार से पांच किमी के आस पास रासायनिक खादों को त्याग हम जैविक खेती और प्राकृतिक विधि से खेती करें तो काफी हद तक मानवता को जहरीली खेती से बचा सकते हैं।सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्व विद्यालय मेरठ के कुलपति डॉक्टर आरके मित्तल ने एक जिला एक उत्पाद के तहत सूर्य प्रताप शाही व बल्देव सिंह औलख को एक-एक ढोलक भी भेंट की। प्राकृतिक और जैविक विधि से खेतीबाड़ी करने के साथ ही कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए गुरुवचन सिंह, हितेश चौधरी, अरुण, पूनम, अनीता देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर विधायक राजीव तरारा, महेंद्र सिंह खड़गवंशी, कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह, डीएम बीके त्रिपाठी, एसपी आदित्य लांग्हे, एडीएम भगवत सरन, डॉक्टर एके मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर ऋषिपाल नागर, वीरेंद्र सिंह, पूरन सिंह सैनी, राकेश वर्मा, चंद्रभान भाटी, डॉक्टर उत्तम प्रजापति, डा.एसपी सिंह, डॉक्टर आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।