फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुक-रुक कर किसानों के दिल्ली कूच का सिलसिला जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तराखंड और यूपी के कई जिलों से किसानों के दिल्ली कूच का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। सुरक्षा के लिहाजा से जोया टोल प्लाजा पर पुलिस और पीएसी मुस्तैद रही। डीएम और एसपी अधीनस्थों को पल-पल की अपडेट लेते रहे। ट्रैक्टर और कारों में सवार किसान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 29 दिन से देश के किसान आक्रोशित हैं। तमाम किसान दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। शुक्रवार को उत्तराखंड और यूपी के पीलीभीत, बरेली, हरदोई, रामपुर सहित कई जिलों के हजारों किसान अमरोहा होकर दिल्ली के लिए निकले थे। भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने खुद जोया टोल प्लाजा पर खड़े होकर किसानों के वाहन पास कराए थे। लेकिन, यहीं स्थित शनिवार को भी रही। रुक-रुक कर किसानों के ट्रैक्टर और कार गुजरती रहीं। सुरक्षा के लिहाज से टोल पर पुलिस और पीएसी मौजूद रही लेकिन, किसी ने किसानों को रोकने की कोशिश नहीं की। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो शनिवार की देर रात तक भी एक हजार से अधिक किसानों दिल्ली के लिए कूच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें