फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटे अनाज व तिलहन की भी खेती करें किसान : गुरेंद्र सिंह ढिल्लो

Wed, 24 Sep 2025 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ब्लॉक परिसर में मंगलवार को जिला स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी, त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम तिलहन मेले का आयोजन हुआ। विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी, स्टाॅल भी लगाए गए।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लों ने कहा कि खरीफ के समय में धान, मक्का, उड़द, तिल, बाजरा आदि की खेती की जाती है। किसानों को केवल गन्ने की खेती नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही मोटे अनाज, तिलहन की फसल को शामिल करें। उप कृषि निदेशक डाॅ. रामप्रवेश ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा चलायी जा रहीं विभिन्न योजनाओं व विभाग द्वारा देय अनुदान तथा पात्रता के लिए आवश्यक योग्यता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. निलय कुमार ने किसानों को पशुओं में खुरपका, मुंहपका रोग के रोकथाम के उपाय व पशु पालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे बताया। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने निशुल्क बीज मिनी किट के लिए आवेदन करने की जानकारी दी। मेले में ऑनलाइन बुक किए गए सरसों के मिनी किट किसानों को वितरित किए। इस दौरान सुरेन्द्र त्यागी, गंगासरन सैनी, जोगेन्द्र सिंह, भुपेन्द्र सिंह, जोगेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें