फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में किसानों ने हाईवे पर पैदल दौड़ाईं बाइकें

विज्ञापन
रजबपुर जोया टोल प्लाजा पर बाइक खींचकर विरोध प्रदर्शन करते भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
रजबपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का विरोध प्रदर्शन रविवार को जमापुर टोल प्लाजा के पास जारी रहा। किसानों ने हाईवे पर 130वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का अनोखा विरोध जताया। हाईवे पर बाइक को पैदल दौड़ा कर सरकार की नीतियों के खिलाफ चिंता जाहिर की। किसानों ने कहा कि सरकार महंगाई के बजाए लोगों की आवाज को नियंत्रित कर रही है।
विज्ञापन

जमापुर टोल प्लाजा के समीप धरना में किसानों ने तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग को दोहराया। इसके अलावा एमएसपी पर लिखित कानूनी गारंटी मांगी। योगेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा किसानों को बर्बाद करने की है। सरकार महंगाई को नियंत्रित नहीं कर रही है। खाद्य पदार्थों के अलावा डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के दाम बढ़ा रही है।
कोषाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि पेट्रोल के दाम इतना अधिक हो गया है। आम आदमी ने बाइक को चलाना बंद कर दिया है। महंगाई ने लोगों का जनजीवन बेहाल कर दिया है। इस दौरान सत्यदेव, महाराज, महेंद्र, तीरथ, चरन सिंह, जनम सिंह, जसपाल, अरुण बीना, अमरपाल, किरण पाल, नरेंद्र, अमर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें