फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दूषित पानी के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाकियू संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। डीएम के नाम एक ज्ञापन एडीएम गरिमा सिंह को सौंपा। किसानों ने गजरौला क्षेत्र में फैक्टरी के प्रदूषित पानी से हो रही समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई और जल्द कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने बताया कि गजरौला क्षेत्र में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले पिछले 80 दिनों से धरना-प्रदर्शन चल रहा है, लेकिन अब तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है।
आरोप है कि क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को जहरीला पानी पीना पड़ रहा है, जिससे लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के मामले भी बढ़ रहे हैं और पशुधन को भी भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

साथ ही खेत बंजर होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इस मामले में पानी के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, लेकिन अब तक उनकी रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इसे लेकर किसानों में रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्पष्ट जवाब और ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो 15 मार्च को फैक्टरी के सामने महापंचायत आयोजित की जाएगी।
यदि प्रशासन संतोषजनक जवाब नहीं देता है तो किसान हाईवे पर लेटकर विरोध करेंगे, रेलवे ट्रैक पर धरना देंगे या फिर गंगा में कूदकर आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण चौहान, युवा प्रदेश अध्यक्ष तेजपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष एहसान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें