अमरोहा। मौसम के बदलाव की वजह से वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल में सबसे अधिक मरीज बुखार, खांसी, नजला व जुकाम से पीड़ित पहुंच रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में 1017 मरीजों की ओपीडी हुई। जिला अस्पताल में बुखार के सात मरीज भर्ती हैं।
जिला अस्पताल में बुखार और डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को ओपीडी में 1017 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार और डायफाइड के काफी मरीज शामिल हैं। जबकि 110 मरीजों ने एक्स-रे कराये और 85 मरीजों ने सीटी स्कैन कराया। गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। बुखार की शुरुआत हल्के नजले और खांसी से हो रही है।
बुखार के तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। इसमें पूरा शरीर दर्द करने लगता है। मौसम के बदलाव से संक्रमण बढ़ रहा है। चिकित्सक ऐसे लक्षण आने पर वायरल बुखार मानकर उपचार दे रहे हैं। पेट की समस्या भी लोगों को परेशान कर रही है। इससे डायरिया की शिकायत सर्वाधिक है। इस मौसम में वायरल बुखार का संक्रमण लोगों को जकड़ रहा है। ब्लड जांच में बुखार की पुष्टि हो रही है।