फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: केंद्र बदलवाने की मांग, डीएम से मिले किसान

Tue, 28 Jan 2025 03:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

मंडी धनौरा के वेव शुगर मिल से जुड़े गांव मुनव्वरपुर के किसान डीएम से मिले। उन्होंने मिल द्वारा समय से गन्ना भुगतान न करने और न ही पर्ची जारी करने का आरोप लगाया हुए क्रय बदलेवाने की मांग की है।
किसानों का कहना है कि वह कई बार केंद्र बदलने की मांग कर चुके है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। मुनव्वरपुर के ग्रामीण सोमवार को इक्ट्ठा होकर कलक्ट्रेट पहुंचे तथा डीएम निधि गुप्ता वत्स से मिले। कहा, उनके गांव में वेव शुगर मिल मंडी धनौरा का क्रय केंद्र संचालित हो रहा है, लेकिन मिल की भुगतान की स्थिति ठीक नहीं है। पिछले एक माह से उनके गन्ने का भुगतान नहीं हुआ है। इसके साथ ही समय पर पर्ची भी नहीं मिल पा रही हैै। क्रय बदले जाने की मांग को लेकर वह कई बार डीसीओ कार्यालय में प्रार्थनापत्र दे चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम से मिलने वालों में मुनीष पाल सिंह, अंकित यादव, हरपाल सिंह, रामअवतार यादव शामिल रहे। उधर, गांव के दूसरे पक्ष के किसानाें ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, खचेड़ू सिंह, नागेंद्र सिंह आदि ने वेव शुगर मिल से संतुष्ट होकर क्रय केंद्र नहीं बदले जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें