जोया (अमरोहा)। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रुप मे मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। किसानों को सम्मानित किया जाएगा। प्रगतिशील किसानों की सूची तैयार हो गई है। किसानों को आमंत्रण भेजा गया है। उनसे शामिल करने का अनुरोध किया गया है।
जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि नारंगपुर स्थित सिख इंटर कॉलेज में किसान दिवस मनेगा। चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालेंगे। यहां पर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा स्टाल लगाए जाएंगे। कृषि, पशुपालन समेत अन्य विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगेंगे। उन्होने बताया कि जनप्रतिनिधियों को बुलाया गया है। इसके साथ ही किसानों से अनुरोध किया गया है। वह लोग किसान दिवस में आएं। योजनाओं से रुबरु हो सकें।