ब्लॉक परिसर में रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक आयोजित की गई। इसमें सहकारी समितियों द्वारा दिए गए ऋण पर ब्याज की दर को तीन से सात प्रतिशत करने की आलोचना की। कहा कि इससे किसानों में रोष है। साथ उसे तीन प्रतिशत ही करने की मांग की गई है। भाकियू ने सम्मान निधि की राशि छह हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये किए जाने की मांग भी की है।
बैठक में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि पेराई सत्र चालू होने के दो माह बाद भी गन्ने का रेट घोषित नहीं किया जाना किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। बैठक में सहकारी समितियों द्वारा ऋण पर ब्याज की दरों में वृद्धि की आलोचना करते हुए वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई। वक्ताओं ने सरकार से छुट्टा पशुओं की समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग की। खतौनियों में अंश निर्धारण में राजस्व कर्मियों द्वारा परेशान करने का आरोप लगाया गया। बैठक में किसान सम्मान निधि की राशि 10 हजार रुपये करने की मांग भी की गई। बैठक में राधेश्याम, रामवीर सिंह, भयंकर सिंह, दीपा सिंह, राजेंद्र शर्मा, रनवीर सिंह, अतर सिंह मौजूद थे।