फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सरेराह युवती को स्कूटी से गिराकर गला घाेंटने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। युवक ने प्रेम प्रस्ताव अस्वीकार करने पर गांव की युवती को जान से मारने की कोशिश की। स्कूटी से जा रही युवती को जमीन पर गिराकर आरोपी ने पैरों से उसका गला घोंटने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने किसी तरह युवती को बचाया। घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई। मामला नगर से सटे एक गांव में शनिवार शाम का है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव निवासी युवती स्कूटी से जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार गांव का युवक आया। आरोप है कि युवक ने युवती से प्रेम का इजहार किया। युवती ने मना किया तो उसने युवती को रोककर उसकी स्कूटी जमीन पर गिरा दी और उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी ने युवती को जमीन पर गिराकर पैरों से उसका गला घोंटने का प्रयास किया। शोर सुनकर दाैड़े ग्रामीणों ने युवती को बचाया।
इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामला एसपी के संज्ञान में आने पर थाना पुलिस को तत्काल आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने व उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें