फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बकाया ब्याज के 30 साल के हिसाब पर अड़े किसान, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गन्ना किसानों के बकाया ब्याज के भुगतान और पूरा ब्योरा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का डीसीओ कार्यालय पर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सैकड़ों किसान धरना स्थल पर पहुंचे और नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि निर्धारित अवधि के ब्याज का पूरा विवरण मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

किसानों से वार्ता के लिए जिला गन्ना अधिकारी मनोज कुमार, धनौरा समिति सचिव बृजभूषण शाक्य, अमरोहा समिति सचिव जितेंद्र कुमार तथा हसनपुर चीनी मिल के चीफ केमिस्ट और एससीडीआई राजेश कुमार पहुंचे। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक किसान के तीन वर्ष के ब्याज की गणना तैयार है। धनौरा समिति का करीब 10 करोड़, अमरोहा समिति का 10.36 करोड़ और हसनपुर समिति का करीब तीन करोड़ रुपये ब्याज तैयार बताया गया। अन्य वर्षों का डाटा भी तैयार किया जा रहा है।
संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट ने किसानों को 30 वर्ष का ब्याज देने का आदेश दिया है। किसानों को पूरे 30 वर्षों का किसानवार ब्योरा चाहिए। जब तक पूरा विवरण नहीं मिलेगा, धरना समाप्त नहीं होगा।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष जोरावर सिंह, मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह, खचेडू सिंह यादव, डालचंद सिंह, जोगेंद्र सिंह, साविंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, जोगेंद्र आर्य, दिगराज सिंह और हेम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें