फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहे किसान ने लगाया फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। खेत की जुताई कर रहे किसान ने पिता-पुत्र पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है। मारपीट की घटना कुबूली है। पिता-पुत्र का शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगला माफी गांव निवासी प्रदीप सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। उसका आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी पिता-पुत्र गाली गलौज करते हुए आए। आरोप के मुताबिक गाली गलौज का विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। दो-तीन फायरिंग करने का आरोप है। इस दौरान उसने ट्रैक्टर से कूद कर अपनी जान बचाई। वह घर आया तो यहां भी दबंगों ने उसके घर चढ़ाई कर दी। इस बीच भी तमंचा तान देने का आरोप है। प्रदीप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने गांव में फायरिंग की घटना से इनकार किया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मारपीट का मामला सामने आया था। इसके आरोपी पिता-पुत्र का शांति भंग में चालान किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने मारपीट के अलग-अलग मामलों में चार लोगों का शांति भंग के आरोप में चालान किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें