फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हौसले को राकेश टिकैत ने बढ़ाया, धरना जारी रखने का संकल्प0

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। किसान नेता राकेश सिंह टिकैत ने गुरुवार को आंदोलन कर रहे किसानों का हौसला बढ़ाया। कहा कि धरना शांतिपूर्वक जारी रहेगा। जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी उस वक्त किसान धरने को समाप्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने यह बातें गुरुवार को जमापुर टोल प्लाजा पर भाकियू अराजनैतिक के धरने को संबोधित करते हुए कहीं। वह बरेली से एक कार्यक्रम में शामिल होकर दिल्ली में आंदोलन स्थल पर जा रहे थे। उन्होंने किसानों से कहा कि सरकार किसानों की एकजुटता से घबरा गई है। किसानों को बरगलाने के हथकंडे कारगर साबित नही होंगे। किसान नेता राकेश सिंह टिकैत ने कहा कि किसान अपने अधिकारों के लिए एकजुट हो गया है। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है। भाजपा सरकार को 2022 के चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा। किसान पूरी ताकत के साथ किसान विरोधी सरकार को सत्ता से हटाएंगे। कृषि कानूूनों से सरकार गुलाम बनाने की साजिश रच रही है लेकिन कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ेगा। इस दौरान योगेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, सचिन, जसपाल, शिशपाल सिंह, अजयपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें