फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिनदहाड़े किसान से 2.23 लाख रुपये ठगे, एफआईआर

Tue, 11 Feb 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया (अमरोहा)।
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े ट्रैक्टर खरीदने घर से निकल किसान से दो ठगाें ने 2.23 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोमवार को घर से ट्रैक्टर खरीदने के लिए गजरौला क्षेत्र के गांव कुदैना चक निवासी ऋषिपाल सिंह घर से जोया के लिए निकले थे। उन्होंने मोहम्मदाबाद स्थित प्रथमा बैंक की शाखा से 2.23 लाख रुपये निकाले और रुपये लेकर रोडवेज बस से जोया में उतर गए। उन्होंने ट्रैक्टर एजेंसी के संचालक से बात की और एजेंसी एजेंट के इंतजार में पुलिस चौकी के पास खड़े हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान दो युवक उनके पास पहुंचे। दोनों ने कहा कि उनके घर में परेशानी है, जिसे वह चंद मिनट में दूर कर सकते हैं। दोनों युवकों ने उनसे मंत्र का जाप आंख बंद करके चलने को को कहा। साथ ही कहा कि उनके पास भी जो भी रुपये हैं, वह शरीर से अलग कर दें। ठगों के कहने पर उन्होंने आंखे बंद करके सर्विस रोड पर गजरौला की ओर चलने लगे। कुछ दूर जाने के बाद जैसे ही उन्होंने आंखे खोली तो दोनों ठग गायब हो चुके थे। उन्होंने दोनों युवकों को तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला तो उन्हें अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें