फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सिमथला गांव में बुखार से किसान की मौत

Sun, 02 Nov 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव सिमथला निवासी दीपक त्यागी की शुक्रवार को बुखार से मौत हो गई। वह कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव सिमथला में किसान दीपक त्यागी (35) का परिवार रहता है। पिछले कई दिनों से दीपक त्यागी को बुखार आ रहा था। स्थानीय चिकित्सक से उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें मेरठ ले गए और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की दोपहर इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। दीपक त्यागी अपने परिवार में कमाने वाले अकेले सदस्य थे। दीपक त्यागी ने अपने पीछे पत्नी व दो छोटे छोटे बच्चों को छोड़ा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा के प्रभारी डा. शशांक चौधरी का कहना है कि बुखार से मौत के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों का उचित उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें