फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खेत की सिंचाई करते समय करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी। खेत पर फसल की सिंचाई करते समय किसान करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार में शोक व्याप्त है। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव फत्तेपुर अधेक में किसान जगराम सिंह (30) का परिवार रहता है। बुधवार की दोपहर को जगराम सिंह अपने खेत पर मटर की फसल की सिंचाई करने गए थे। जैसे ही उन्होंने स्टार्टर का बंटन दबाने का प्रयास किया, इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक व्याप्त है। मृतक ने अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। सूचने मिलने पर विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने भी पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी है। विधायक ने बताया कि मृतक के परिवार को हर संभव मदद कराई जाएगी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें