फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर किसान की मौत, बेटा बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कैलसा क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौके पर मौत हो गई। उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया, जबकि किसान का बेटा बाल-बाल बचा। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव जबर सिंह का परिवार रहता है। रविवार की दोपहर जबर सिंह अपने बेटे के साथ किसी काम से कैलसा गए थे। इस दौरान वह फाटक से 50 मीटर दूर थे, तभी किसी ट्रेन की चपेट में आकर जबर सिंह की मौके पर मौत हो गई। उनका शरीर के दो टुकड़े हो गए। इस दौरान बेटा भी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा। आंखों के सामने पिता की मौत होती देख बेटा बदहवास हो गया।
थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। बाद में जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें