फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पिता-पुत्र में झगड़े के बाद किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, बेटे से मारपीट के बाद पिता की मौत होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

यह मामला देहात थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। बुधवार रात किसी बात को लेकर किसान का बेटे से विवाद हो गया था। दोनों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान किसान का सिर दीवार में जा लगा। सिर में चोट लगने के थोड़ी देर बाद किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। लेकिन, गुरुवार को परिजनों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ सुनील मलिक ने घटना संज्ञान में होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें