फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसे में किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। प्रयागराज से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार जीरो रोड डिपो ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को दूसरे वाहनों में बैठाकर गंतव्य को रवाना किया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बस को कब्जे में ले लिया और अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

यह हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में चौधरपुर ओवरब्रिज के पास हुआ। चौधरपुर गांव में किसान मुख्त्यार (50) पुत्र अलताफ का परिवार रहता है। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे मुख्त्यार अपने पोते को इंजेक्शन लगवाने के लिए जोया आए थे। जैसे ही उनकी बाइक चौधरपुर ओवरब्रिज के पास पहुंची। तभी मुरादाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार जीरो रोड डिपो की बस ने टक्कर मार दी। यहां चौड़ीकरण के चलते हाईवे वन वे है। हादसे के बाद मुख्त्यार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आरोपी चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को उतारकर दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना किया। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि किसान के बेटे नजाकत की तहरीर पर रोडवेज बस के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बस को कब्जे में ले लिया गया है। यह रोडवेज प्रयागराज से दिल्ली जा रही थी। अगर किसान हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें