घर से निकले किसान सोमपाल सिंह (55) की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हालांकि, पुलिस घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या करने की बात कह रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के रामहट गांव निवासी सोमपाल सिंह मंगलवार रात करीब आठ बजे घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। कुछ देर बाद उनका शव दिल्ली-लखनऊ रेल लाइन के किनारे पड़ा मिला। सूचना मिलती परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सोमपाल सिंह के परिवार में घरेलू विवाद चल रहा है। जिसके चलते वह परेशान थे। इसी वजह से उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।