फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हादसे में घायल युवक की मौत पर परिजनों का धरना

Sat, 30 Nov 2024 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला में थाने के बाहर सड़क पर बैठीं महिलाएं। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

हादसे में घायल संजय गिरी (32) की मौत होने से परिजनों में रोष है। आक्रोशित परिजनों ने अज्ञात ग्रामीण के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर प्रदर्शन किया। परिवार की महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। पुलिस से भी नोकझोंक हुई। हालांकि, पुलिस ने समझाकर परिजनों को सड़क से उठाया।
सैदनगली क्षेत्र के गांव चक गुलाम अंबिया निवासी संजय गिरि मजदूरी करते था। गजरौला क्षेत्र के अफजलपुर लूट में उनकी रिश्तेदारी थी। 22 नवंबर की रात संजय बाइक से रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। वारसाबाद में सड़क पर जा रहे ग्रामीण से उसकी बाइक टकरा गई थी। हादसे में संजय घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और हादसे के लिए अज्ञात ग्रामीण को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुछ महिलाएं थाने के सामने सड़क पर बैठ गईं। मृतक के परिजनों ने ग्रामीण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस के समझाने पर महिलाएं सड़क से उठ गईं। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि कुछ महिलाएं थोड़ी देर के लिए सड़क पर बैठ गई थीं। जिनकों समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें