फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली टूर पर गए एमबीबीएस छात्र से चार दिन बाद संपर्क होने पर परिजनों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकनिक टूर पर मनाली गए एमबीबीएस छात्र समेत छह युवकों का परिजनों से संपर्क टूट गया। चार दिन बाद युवकों से संपर्क होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के मोहल्ला कुरैशी, चाहगौरी और हक्कानी निवासी पांच दोस्तों के साथ एमबीबीएस का छात्र पिकनिक टूर पर गया था। छात्र दिल्ली एयरपोर्ट से ही अपने दोस्तों के साथ घूमने मनाली निकल गया था। सभी छह युवकों ने चंडीगढ़ से किराए पर तीन बुलेट बाइक लीं और मनाली पहुंच कर फोटोग्राफी के लिए पहाड़ों पर चले गए। इसके बाद अगले दिन परिजनों ने युवकों को फोन मिलाया तो उनका मोबाइल बंद मिला जिससे परिजन बेचैन हो गए। इसी बीच परिजनों ने युवकों का फेसबुक पेज चेक किया तो उनके द्वारा एक दिन पहले शेयर किया फोटो मिल गया। बुलेट बाइक का रजिस्ट्रेशन चंडीगढ़ का था।
विज्ञापन

परिजनों ने आरटीओ कार्यालय से बुलेट मालिक का मोबाइल नंबर लेकर उससे संपर्क किया तो बुलेट एक टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी की निकली। इस दौरान पता चला कि मनाली टूरिस्ट पहाड़ों पर जाने के लिए यहां से किराए पर बाइक लेकर जाते हैं। परिजनों के मुताबिक ट्रेवल्स एजेंसी मालिक ने बताया कि पहाड़ों पर नेटवर्क की समस्या रहती है। इसीलिए युवकों से संपर्क नहीं हो रहा है। इसी बीच बुधवार को युवकों से संपर्क हो जाने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें