फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: भागवत में गया परिवार, घर की अलमारी से जेवर और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र के मानकजूड़ी गांव में भागवत कथा के दौरान किसान के घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हो गई। परिवार के सभी सदस्य चामुंडा मंदिर में हवन में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर अलमारी खंगाल दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मानकजूड़ी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 23 सितंबर को दोपहर करीब 1:20 बजे परिवार के साथ मंदिर गए थे। लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी से आभूषण व नकदी गायब थी। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें