फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अपार आईडी बनाने के लिए हर माह लगेंगे मेले

Sun, 06 Apr 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। परिषदीय स्कूलों समेत सभी स्कूलों और मदरसों में अपार आईडी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। अपार आईडी में छात्रों का समस्त शैक्षिक लेखाजोखा शामिल किया जाता है। अब इसमें तेजी लाने के लिए स्कूलों में हर माह अपार आईडी बनाने के लिए मेलों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत सरकार ने सभी स्कूलों और मदरसों में अपार आईडी बनाना अनिवार्य कर दिया है। अपार आईडी में छात्रों का पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। सभी स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर अपार आईडी बनाने का काम किया जा रहा है। जिलेभर में मदरसा बोर्ड, बेसिक स्कूल व माध्यमिक स्तर के 2991 स्कूलों के 398187 बच्चों की अपार आईडी बनाई जानी है। लेकिन अभी तक 204369 बच्चों की अपार आईडी ही जनरेट हो सकी है। जबकि 191277 आईडी अभी पेंडिंग हैं। अब परिषदीय स्कूलों में अपार आईडी बनाने की रफ्तार को गति देने के लिए हर माह अपार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शेष बचे छात्रों की अपार आईडी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें