फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर की थी युवक ने आत्महत्या

Sun, 06 Apr 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। अवंतिका नगर के दिवाकर शर्मा ने पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मृतक की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अवंतिका नगर मोहल्ले निवासी रामेश्वर शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक उनके बड़े बेटे दिवाकर शर्मा ने 27 मार्च की दोपहर करीब 1 बजे घर पर ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका आरोप है कि दिवाकर शर्मा अपनी पत्नी हिरदेश उर्फ अंजू के कारण परेशान रहते थे। वह उनके बेटे को प्रताड़ित करती थी। 17 मार्च को दिवाकर से लड़कर अपने मायके चली गई और वहीं पर रह रही थी। वह फोन पर मरने के लिए उकसाती थी। कहती थी कि तेरे मरने के बाद ही शांति मिलेगी। धमकी देती थी कि तू नहीं मरा तो मैं तेरा जीवन तहस नहस कर दूंगी। झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी देती थी। उनके बेटे ने मौत को गले लगाने से पहले पत्नी को वीडियो कॉल पर बात की। वीडियो कॉल पर भी वह मरने के लिए उकसाती रही। जिससे तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली। अब पुत्रवधू उनके मकान पर कब्जा कर जबरन रहना चाहती है, जबकि मकान उनके नाम है। रामेश्वर शर्मा का कहना है कि हिरदेश उर्फ अंजू अपने पति दिवाकर शर्मा के अंतिम दर्शन में भी शामिल नहीं हुई। उनका आरोप है कि वह आपराधिक प्रवृत्ति की है। जिससे उनके परिवार को सुरक्षा दिलाई जाए। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें