फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नैनीताल-अल्मोड़ा मार्ग पर हादसे में सैंतली के इमरान की मौत

Thu, 22 Oct 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। नैनीताल-अल्मोड़ा मार्ग पर मंगलवार शाम हुए हादसे में डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सैंतली गांव निवासी 19 वर्षीय इमरान की मौत हो गई। ट्रैक्टर से हवा निकालते समय अचानक पैर फिसलने से युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार तड़के शव गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

सैंतली गांव निवासी किसान अनीस अहमद के परिवार में पत्नी अफरोज जहां और चार बेटे हैं। उनका छोटा बेटा इमरान करीब 15 दिन पहले अपने मौसा रफेदीन के साथ मजदूरी करने गया था। रफेदीन संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के बिलालपत गांव के निवासी हैं। इमरान उनके ट्रैक्टर पर काम कर रहा था। ट्रैक्टर का इस्तेमाल सड़क के डिवाइडर पर टीन लगाने के काम में किया जा रहा था।

मंगलवार शाम नैनीताल-अल्मोड़ा मार्ग पर काम के दौरान ट्रैक्टर का तेल खत्म हो गया। इसी दौरान इमरान पंप से हवा निकाल रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे तत्काल निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मंगलवार शाम युवक की मौत की सूचना मिलने पर गांव में रह रहे परिजनों में मातम छा गया। बुधवार तड़के इमरान का शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। मां अफरोज जहां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसा नैनीताल में हुआ है इसलिए कार्रवाई भी वहीं से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें