फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से फैक्टरी कर्मी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से फर्रुखाबाद के सुल्तानपुर गांव के सूरज (26) की मौत हो गई। वह औद्योगिक इकाई में काम करते थे। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे औद्योगिक क्षेत्र में हाईवे पर हादसा हुआ। फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी सूरज (26) एक औद्योगिक इकाई में काम करते थे। वह हाईवे को पैदल पार कर रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर युवक को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को देकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि हादसे में युवक की मौत का मामला सामने आया है। शव मोर्चरी पर रखवा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें