फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फैक्टरी में चौकीदारी की तबीयत बिगड़ी, मौत

Fri, 04 Sep 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। गांव हटवा के पास बंद फैक्टरी में करीब दो वर्षों से चौकीदारी कर रहे 45 वर्षीय भूपेंद्र चौहान की बृहस्पतिवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ग्राम गजाला, थाना अमरोहा देहात निवासी भूपेंद्र को एंबुलेंस से सीएचसी जोया ले जाया जा रहा था। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, बीमारी के दौरान भूपेंद्र का खान-पान नियमित नहीं था और दवाइयां भी समय से नहीं हो पा रही थीं। आरोप है कि उन्हें वेतन भी कभी समय पर मिलता था तो कभी नहीं। बृहस्पतिवार सुबह तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर दवा व अन्य खर्च के लिए एक परिचित के फोन से ऑनलाइन एक हजार रुपये भेजे गए थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तहेरे भाई ने बताया कि भूपेंद्र दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। भूपेंद्र अविवाहित थे। उनकी मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें