फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नुमाइश के ठेकेदार से मांगी 35 हजार रुपये की रंगदारी, ऑडियो वायरल

Wed, 22 May 2024 11:14 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। कस्बे में चल रही सांस्कृतिक प्रदर्शनी एवं नुमाइश के ठेकेदार से व्यापारी नेता द्वारा 35 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मोबाइल पर हुई बातचीत की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ठेकेदार ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। आरोप है कि एक कार्यक्रम का आयोजन कराने के नाम पर रंगदारी मांगी गई।
विज्ञापन

नगर में बाइपास रोड ग्रीन सिटी के सामने कृषि एवं सांस्कृतिक मेला व नुमाइश का आयोजन किया जा रहा है। नुमाइश के मुख्य ठेकेदार भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल हैं। उनके सहयोगी ठेकेदार अंसार अली हैं। दो दिन पूर्व अंसार अली को नगर के एक व्यापारी नेता ने मोबाइल पर कॉल करके कहा कि जल्द ही व्यापारियों का एक बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है। आयोजन के लिए 35 हजार रुपये की मांग की गई। रुपये नहीं देने की स्थिति में अंजाम भुगतने की बात भी कही गई। इसके बाद दोनों की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मेले के ठेकेदार एवं भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राकुश कुमार अग्रवाल का कहना है कि मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक समेत उच्चाधिकारियों से की गई है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि जो भी शिकायत मिलेगी। उस शिकायत की जांच की जाएगी। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें