फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जॉर्डन में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 16 युवकों से दस लाख रुपये हड़पे

Wed, 27 Sep 2023 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जॉर्डन में नौकरी लगवाने का झांसा देकर शातिरों ने 16 युवकों से करीब दस लाख रुपये हड़प लिए। इतना ही नहीं फर्जी वीजा और टिकट दे दिए। जब युवक एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां से वापस लौटा दिया गया। पीड़ितों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। यहां शिकायती पत्र देकर कार्रवाई कराने की मांग की। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मंगलवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी के दस से अधिक युवक एसपी दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया कि मोहल्ला कुरैशी और मुरादाबाद जिले के थाना व कस्बा ठाकुरद्वारा के मोहल्ला चाऊपुरा निवासी आरोपियों ने करीब 16 सभी युवकों को जार्डन भेज कर नौकरी लगवाने का झांसा दिया। टिकट और वीजा के नाम पर 55 हजार और चिकित्सीय परीक्षण के नाम पर 6 हजार रुपये ले लिए। आरोपियों ने पीड़ित युवकों को दिल्ली से जॉर्डन जाने का टिकट और वीजा उपलब्ध करा दिया। लेकिन चार दिन पहले सभी युवक दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

पीड़ितों का कहना है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने सभी को रोक लिया गया। टिकट और वीजा फर्जी बता कर वापस कर दिया। पीड़ितों को धोखाधड़ी का एहसास होने पर उनके होश उड़ गए। वापस घर आकर आरोपियों से शिकायत की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इतना ही नहीं पीड़ितों को रुपये वापस करने से इंकार कर दिया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने नगर कोतवाली पुलिस को जांच कर मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान पीड़ितों में इरफान, मुस्तफा, मोहसिन, मोहम्मद इमरान, साजिद, आसिफ, फैजान, नाजिम अली, नजरउद्दीन, नदीम, राशिद, इसरार, युसूफ, छोटे खान, साहिल व संजय शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें