निर्यात फर्म नोरेक्स फ्लेवर्स के क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर पर बृहस्पतिवार रात अज्ञात बदमाशों ने हमला कर घायल दिया, जिससे वह घायल हो गए। उनका का निजी चिकित्सक के उपचार कराया गया है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
रामपुर जिले के रहने वाले मोहित गुप्ता स्थानीय निर्यातक फर्म नोरेक्स फ्लेवर्स में क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर है। वह बृहस्पतिवार रात ऑफिस से फ्लैट पर जा रहे थे। अमरोहा रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास नकाबपोश छह-सात बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। वह कुछ समझते, इससे पहले बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मोहित के सिर समेत कई जगह चोट आई है। मोहित के शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। मोहित ने घटना की जानकारी कंपनी के प्रबंध निदेशक वैभव अग्रवाल को दी।
कुछ ही देर में कंपनी के कर्मचारी व वरिष्ठ प्रबंधक मौके पर पहुंच गए और मोहित गुप्ता को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। मोहित गुप्ता की ओर से थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मोहित गुप्ता का मेडिकल कराया है।