फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे आठ अफसरों से स्पष्टीकरण तलब

Sat, 27 Sep 2025 10:42 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम के दौरान अनुपस्थित रहने वाले आठ अफसरों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर वेतन बाधित करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

23 सितंबर को एडीएम वित्त व राजस्व गरिमा सिंह ने प्रभारी मंत्री केपी मलिक का जिले में भ्रमण का कार्यक्रम जारी किया था। इसमें सभी अफसरों को सहभागिता करने के निर्देश दिए गए थे। प्रभारी मंत्री के दौरे के तहत कैलसा में विकास कार्यों की समीक्षा व अन्नपूर्णा भवन के निरीक्षण तथा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ था।
प्रभारी मंत्री के इस कार्यक्रम में उपनिदेशक कृषि, बीएसए, अधीक्षण अभियंता विद्युत, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी अनुपस्थित रहे थे। जिसे सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने गंभीर लापरवाही मानते हुए अनुपस्थित सभी अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सीडीओ ने बताया कि विभागीय कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें