अमरोहा। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते जिले में सर्दी का सितम और बर्फीली हवाओं का कहर जारी है। पिछले एक सप्ताह से सर्दी ने लोगों का जीना-मुहाल कर दिया है। ऐसे में हर कोई गलत भरे ठंड से परेशान है। रात का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। दिन में निकलने वाली धूप बेअसर दिखाई दे रही है। रविवार को दिन निकलते ही सूर्यदेव ने दर्शन दे दिए। चटकदार धूप निकली तो लोगों ने भी घरों से निकल आए और सर्दी से बचने के लिए धूप का आनंद लिया।
दिसंबर माह में मौसम की मार अब आम लोगों पर भारी पड़ रही है। पिछले एक सप्ताह पहले सर्द हवा के झोकों से बढ़ी ठिठुरन रविवार तक जारी रही। तेज सर्द हवाओं के चलने से और बढ़ गई। रात में आसमान से पाला बरसा। गलन भरी ठंड होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर में धूप तो निकली लेकिन सर्दी के आगे धूप बेअसर रही। पूरे दिन लोग कांपते नजर आए। जिले का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। फिलहाल ठंड से बचाव का इंतजाम नहीं दिख रहा है। सोमवार को भी कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सुबह पांच डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की उम्मीद है। धूप तो खिलेगी लेकिन गलन के आगे बेअसर रहेगी। जबरदस्त ठंड पड़ने से लोगों के धंधे पर इसका बुरा असर पड़ा है। रोजी और रोटी के लिए घर से बाहर निकले दुकानदार और गरीबों का धंधा चौपट हो गया है। बाजारों में दुकानें तो खुलीं लेकिन ग्राहक न होने से सन्नाटा सा पसरा रहा। दुकानदार दुकान पर बैठा खरीदारों की आस लगाते दिखे। वहीं, सबसे ज्यादा दिक्कत रोजमर्रा की मजदूरी करने वालों को उठानी पड़ रही है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस सप्ताह मौसम अधिक सर्द रहने की उम्मीद है।