फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच कोल्ड चेन में रखी जाएगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में जनवरी माह में कोरोना वैक्सीन पहुंचने की उम्मीद है। प्रथम चरण में 7900 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना के टीके लगेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में वैक्सीन भंडार कक्ष तैयार किया गया है। कोल्ड चेन में कोरोना वैक्सीन रखी जाएगी। भंडारण कक्ष का सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी तैनात की जा सकती है। साथी कोरोना वैक्सीन का लेखा-जोखा स्वास्थ्य विभाग ऑनलाइन रखेगा। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के सेहत महकमे ने आने वाली कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीएमओ डा. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि जनवरी माह में कोरोना वैक्सीन आ जाएगी। वैक्सीन के लिए अलग से कोविड कक्ष बनाया गया है। इसके लिए विभाग ने 18 फ्रीजरों की डिमांड की थी। जिसमें शासन से दो फ्रीजर मिल चुके हैं। कोल्ड चेन की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी। कक्ष के अंदर जाने वालों पर नजर रखी जाएगी। कोरोना वैक्सीन को जिले से ब्लॉक स्तर की कोल्ड चेन में जीपीएस (ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम) लगे वाहनों से भेजा जाएगा। किसी किस्म के खतरे पर चालक के कोरोना वैक्सीन के वाहन को रास्ते में रोकने पर इसकी जानकारी जीपीएस से विभाग को तुरंत हो जाएगी। शासन की गाइडलाइन के अनुसार कोल्ड चेन पर पुलिस का पहरा रहेगा। वैक्सीन सबसे पहले चरण में करीब चिकित्सकों पैरामेडिकल स्टाफ (हेल्थ वर्कर्स) को लगेगी। इसके बाद पुलिस, नगर पालिका और फिर शासनादेश के अनुुसार सिस्टमवार जिले के हर नागरिक तक वैक्सीन की डोज पहुंचाई जाएगी। इसकी कार्ययोजना स्वास्थ्य विभाग ने तैयार कर ली है। अन्य विभागों में अपने कर्मचारियों की सूची तैैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें