यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। जनपद में 76 केंद्र पर परीक्षा होगा। इस बार सभी परीक्षा केंद्रों को वेबकास्टिंग के जरिये जिला और प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। यहां बैठे शिक्षा और प्रशासनिक अधिकारी निगरानी करेंगे। भले ही कोरोना संक्रमण थम गया है, लेकिन परीक्षा के दौरान गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। छात्रों और परीक्षकों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। जरूरत पड़ने पर सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर है। राजकीय इंटर कॉलेज से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जा रहा है। अब तक परीक्षा केंद्रों के लिए 80 फ़ीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जा चुका है। जिले में 24 मार्च से 76 केंद्रों पर परीक्षाएं शुरू होंगी। जिसमें 52 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने बताया कि नकल विहीन बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। इस बार वेबकास्टिंग के जरिए परीक्षा की निगरानी होगी। वेबकास्टिंग के जरिए सभी परीक्षा केंद्र जिला और प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे। यहां बैठे शिक्षा और प्रशासनिक अधिकारी नजर रखेंगे। इसके अलावा परीक्षा के दौरान कोरोना का एक लाइन का पालन करना होगा। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को निर्देशित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं और परीक्षकों को मास्क लगाना अनिवार्य है। भले ही जनपद में कोरोना संक्रमण की दर शून्य हैं, सभी को गाइडलाइन का पालन करना होगा।