फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में सुरक्षित जमा कराई गईं ईवीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए शाम छह बजे तक मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियों ने मंडी समिति पहुंच कर रात 12 बजे तक स्ट्रांग रूम में ईवीएम और बस्ता जमा कराए। इससे पहले मतदान कर्मचारियों ने प्रपत्रों का मिलान किए, जिसके बाद पीठासीन ने ईवीएम और बस्ते जमा कराए। ईवीएम की सुरक्षा में शस्त्रों से लैस अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया है। अब हसनपुर, धनौरा, नौगांवा सादात और अमरोहा क्षेत्र के लिए दस मार्च को मतगणना होगी।
विज्ञापन

जिले के 1601 बूथों पर पोलिंग पार्टियों में शामिल सात हजार से अधिक कार्मिक ने चुनाव संपन्न कराया। रविवार को मंडी समिति स्थल से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई थीं। सोमवार की शाम छह बजे मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टियां नौ बजे तक मंडी समिति पहुंचीं। जाम में फंसने के कारण कुछ पार्टियां दस बजे तक तक पहुंचीं। इसके बाद रात12 बजे तक सभी प्रपत्रों के मिलान करने के बाद सील बंद ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखी गईं। डीएम बीके त्रिपाठी ने बताया कि देर रात तक ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया है। किसी को भी स्ट्रांग रूम के पास पहुंचने की अनुमति नहीं है। दस मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें