फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह दिन पहले लापता युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्यारह दिन पहले लापता युवक क डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतई मजरा में ग्यारह दिन से लापता युवक का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव को जानवरों ने नोच कर क्षत विक्षत कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन मृतक को मानसिक रूप से बीमार बता रहे हैं।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा की है। यहां के मजरा पतेई में स्वर्गीय बलवीर सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में तीन बेटे हैं। एक बेटे जितेंद्र ऊर्फ कलुआ (43) मानसिक रूप से बीमार था। उसके परिवार में पत्नी मुगलेश देवी के अलावा दो बच्चे हैं। परिजन उसका उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में करा रहे थे। तीन फरवरी को जितेंद्र अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। परिजनों ने 9 फरवरी को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन सोमवार को गांव के पास स्थित ठाकुर इंद्र सिंह के गन्ने के खेत में जितेंद्र का शव पड़ा मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को जानवरों ने नोच कर क्षत-विक्षत कर दिया था। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजन किसी तरह की कोई आशंका नहीं जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें