फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ओर अफरातफरी, पेट्रोल पंपों पर हंगामे की स्थिति

Wed, 09 Nov 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
2000 rupee note
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार और जाली नोटों के खेल पर अपना मास्टर स्ट्रोक चलते हुए एक हजार और पांच सौ का नोट बंद कर दिया है। मंगलवार की रात्रि से ये आदेश प्रभावी हो गया है।
विज्ञापन


आदेश के प्रभावी होते ही पहले दिन ही आमजन को भारी परेशानी हुई है। चाय की दुकान से लेकर, फल, सब्जी, अंडा, दूध मक्खन, बाजार में दुकानों पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही। विक्रेताओं के एक हजार और पांच सौ का नोट लेने से इंकार करने से खरीदारी न के बराबर हुई।

वहीं, अधिकांश वाहन चालक एक हजार और पांच सौ को नोट लेकर सौ रुपये का पेट्रोल लेने पंप पर पहुंचे। छोटे नोट न होने के कारण पंप स्वामियों ने पेट्रोल और डीजल देने इंकार कर दिया।  पांच सौ और एक हजार का नोट देने पर पूरे का डीजल-पेट्रोल लेना पड़ा। वाहन चालकों ने विरोध किया तो हंगामे की स्थिति बनी रही। पंप स्वामियों को पुलिस बुुलानी पड़ी तब जाकर मामला शांत हुआ। दिनभर सभी पेट्रोल पंपों पर पुलिस तैनात रही। 
विज्ञापन


मंगलवार की आधी रात से पांच सौ और एक हजार का नोट बंद कर दिया गया है। इसके बंद होते ही पूरे देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। यूं तो लोगों में रात से खलबली मची गई थी, सुबह होने पर भारी परेशानी झेलनी पड़ी। चाय की दुकान से लेकर मक्खन, ब्रेड, फल, सब्जी, दूध की दुकानों से लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। पांच सौ और एक हजार का नोट नहीं लिया। छोटे पैसे न होने के कारण दुकानों ने सामान देने से इंकार कर दिया। बाजार से लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। सौ और पचास के नोटों की व्यवस्था करने को लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें