फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डली में जल्द मिलेगा हर घर को नल से पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। क्षेत्र के गांव पाडली में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम द्वारा डेढ़ करोड़ की लागत से ओवर हेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। ओवरहेड टैंक के निर्माण से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। कई वर्षों से गांव में ग्रामीण शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे थे। यह गांव की बड़ी समस्या बनी हुई थी। ग्रामीणों की मांग पर गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। पाइपलाइन बिछाने का कार्य और ओवरहेड टैंक निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। सितंबर 2024 में कार्य पूरा होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के गांव पांडली में हर घर जल जीवन मिशन योजना के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य छह मई 2023 को शुरू किया गया था। जबकि इसके निर्माण कार्य पूरा होने की प्रस्तावित तिथि पांच सितंबर 2024 है। यह कार्य जल निगम द्वारा एक करोड़, 51 लाख आठ हजार की लागत से कराया जा रहा है। ओवरहेड टैंक का निर्माण होने से गांव के 371 घरों में रहने वाले करीब 1820 लोगों को इसका फायदा पहुंचेगा। तेजी के साथ ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के नलों का पानी पीने योग्य नहीं है। इसलिए काफी समय से यहां ओवरहेड टैंक के निर्माण होने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन





गांव पाडली में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य तेजी के साथ किया जा रही है। प्रस्तावित समय के भीतर ही इसका निर्माण पूरा कराने की तैयारी की जा रही है।
-शहरोज आरिफ, सहायक अभियंता, जल निगम अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें