फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के लिए पंचायतों का मूल्यांकन शुरू

Fri, 21 Nov 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। विकास कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की पांच ग्राम पंचायत के प्रधानों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना में प्रधानों के लिए आवेदन होने के बाद सत्यापन का प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद प्रदेश स्तर पर गठित टीमों के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पंचायतों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के तहत हर साल पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों के निर्धारित बिंदुओं के आधार पर पुरस्कार के लिए पंचायतों का चयन किया जाता है। इसके लिए पंचायत राज विभाग के पोर्टल पर आवेदन के जिला स्तरीय व उसके बाद प्रदेश स्तर पर गठित टीम की ओर से सर्वे का कार्य किया जाता है। सर्वे में बेहतर पाए जाने पर संबंधित ग्राम पंचायतों को पुरस्कार दिया जाता है।

योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को प्रोत्साहित करना है। जिले में 576 ग्राम पंचायतें हैं। अमरोहा से कुल 15 पंचायतों ने योजना में शामिल होने के लिए आवेदन किए थे। सर्वे में वर्ष 2024 से 2025 तक कराए गए विकास कार्यों को परखा जाएगा। जिला स्तरीय अधिकारी निर्धारित बिंदुओं पर मूल्यांकन कर रहे हैं। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य स्तर पर मूल्यांकन सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

योजना के लिए आवेदन करने वाली पंचायतों के सत्यापन सर्वे के लिए डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। सत्यापन के लिए जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी पुनीत कुमार, सीवीओ डॉ. आभा दत्त, एआर कोऑपरेटिव वरुण अग्रवाल, डीडीओ सरिता द्विवेदी, पीडीडीआरडीए अंबरीश कुमार व डीपीओ ज्ञान प्रकाश तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है।
इन पंचायतों ने किया आवेदन

अमरोहा ब्लॉक की पंचायत अपरौला मेबाग, बीलना, मिलक बकैना, बुडेरना, गजस्थल, अल्हेदादपुर कलां, मंडी धनौरा ब्लॉक का मिलक अख्तियारपुर, गजरौला ब्लॉक की पंचायत सलेमपुर गोसाई, गंगेश्वरी ब्लॉक की आदमपुर, गुरेठा, करनपुर खादर, बांस का कला, पौरारा, रूखालू व जोया ब्लॉक की पंचायत कैलसा द्वारा आवेदन किया गया है।
इन बिंदुओं पर होगा मूल्यांकन
महिला हितैषी, सुशासन, सामाजिक सुरक्षा, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, स्वच्छ और हरित, पानी की उपलब्धता, बाल मैत्री गांव, स्वस्थ गांव, गरीबी मुक्त गांव, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में पात्र लाभार्थियों की स्थिति, हेल्पलाइन, टीकाकरण, जनसेवा केंद्र की स्थापना, आश्रय स्थल, पंचायत की आय आदि बिंदुओं पर संबंधित ग्राम पंचायतों का मूल्यांकन किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के लिए आवेदन करने वाली पंचायतों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद राज्य स्तर पर गठित टीम द्वारा सत्यापन पूरा होने के बाद टॉप-5 पंचायतों का चयन पुरस्कार के लिए किया जाएगा। - पारूल सिसोदिया, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें