अमरोहा। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की एलएलबी, एलएलएम और एमएड प्रवेश परीक्षा-2026 की तैयारियां पूरी हो गई हैं। परीक्षा 31 अगस्त को होगी। पंजीकृत अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं।
जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी जीजेयूएम समर्थ प्रवेश पोर्टल पर लॉगिन कर डैशबोर्ड से प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में प्रवेशपत्र की मुद्रित प्रति और वैध फोटो पहचानपत्र लाना अनिवार्य है। बिना प्रवेशपत्र के परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर दिए निर्देश पढ़कर निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रवेश संबंधी समस्या या तकनीकी सहायता के लिए 0591-2976525 पर संपर्क किया जा सकता है। प्रवेश संबंधी सहायता के लिए gjumadmissiongmail.com और विश्वविद्यालय संबंधी सहायता के लिए gjumofficegmail.com पर ईमेल किया जा सकता है।