फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ट्रेन से कटकर इंजीनियरिंग के छात्र की मौत

Sun, 03 Nov 2024 03:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ट्रेन से कटकर इंजीनियरिंग के छात्र आदित्य उर्फ चिक्कू (23) की मौत हो गई। मौके पर पहुंची अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस और जीआरपी ने जांच पड़ताल की। मृतक के पास टूटा हुआ मोबाइल मिला। पुलिस ने आत्महत्या मानते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

यह हादसा कल्याणपुर फटाक से अतरासी रोड स्थित ओवरब्रिज के बीच में बालाजी मंदिर के सामने हुआ। शनिवार की दोपहर करीब दो स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर युवक का कटा हुआ शव पड़ा देखा। जिसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी और अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी करने पर पता चला कि मृतक ने आत्महत्या की है। मौके पर एक टूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ। छानबीन करने के दौरान मृतक की पहचान आदित्य उर्फ चिक्कू पुत्र चंद्रपाल निवासी बंबूगढ़ थाना अमरोहा देहात के रूप में हुई। वह घर से सुबह के समय निकला था। दो भाइयों में छोटा था। मुरादाबाद की एक यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग कर रहा था। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला आत्महत्या से जुड़ा है। मृतक के परिजनों से बात की जा रही है। उसके बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें