फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अतिक्रमण से बाईपास पर छह घंटे जाम, स्कूली बच्चे भी फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। शहर के बाईपास मार्ग पर अतिक्रमण के चलते मंगलवार को शेरपुर चुंगी से होली पार्क तक करीब छह घंटे जाम लगा रहा। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक वाहन फंसे रहे। स्कूली वाहनों में सवार बच्चों को भी परेशानी हुई। लोगों ने यातायात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद जाम खुलवाने में देरी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बाईपास पर दुकानदारों का सामान, फड़ और ठेले सड़क तक फैले होने से मार्ग संकरा हो जाता है। कलाली चुंगी से होली पार्क तक रोजाना यातायात बाधित होता है। मंगलवार को भी वाहनों की कतारें लग गईं और राहगीरों को निकलने में परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नियमित कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई।
काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। नागरिकों ने प्रशासन से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर बाईपास को जाममुक्त बनाने की मांग की। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश वर्मा ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें