फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अतिक्रमण ने जकड़ा शहर... तीन फीट तक सिमटी सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण अब आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने लगा है। मुख्य बाजारों और मार्गों पर दुकानों के आगे सड़कों पर सामान फैलाने और अस्थाबी कब्जों की वजह से 12 फीट चौड़ी सड़कें सिमटकर सिर्फ तीन फीट रह गई हैं। नतीजतन दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर में दुकानों के बाहर सामान रखने, ठेलों और फड़ लगाने के कारण सड़क का अधिकांश हिस्सा घिर जाता है। ऐसे में दोपहिया वाहन निकालना भी मुश्किल हो जाता है, जबकि चार पहिया वाहनों के पहुंचते ही लंबा जाम लग जाता है। जिम्मेदारों की ओर से अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। कार्रवाई के बाद फिर से सड़क किनारे कब्जे शुरू हो जाते हैं। इस मुसीबत से आम नागरिक ही नहीं व्यापारी भी परेशान हैं। अतिक्रमण के कारण न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस और दमकल वाहनों की आवाजाही भी बाधित हो जाती है।

बिजनौर रोड पर फुटपाथ तक कब्जा
बिजनौर रोड पर बुधवार को अतिक्रमण की स्थिति गंभीर दिखाई दी। अधिकांश दुकानदारों ने अपना सामान दुकानों से बाहर सड़क और फुटपाथ तक फैला रखा था। इससे फुटपाथ पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में रहा और पैदल राहगीरों को सड़क पर चलने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

-
बटवाल बाजार में 22 फीट चौड़ी सड़क सिमटकर रह गई चार-पांच फीट
बटवाल बाजार में दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाने से यातायात प्रभावित हो रहा है। करीब 22 फीट चौड़ी सड़क पर दोनों ओर अतिक्रमण होने के कारण वाहन निकलने के लिए महज चार से पांच फीट जगह बची। इससे दिनभर लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
-
बाजार कोट में अतिक्रमण से रोज लगता है जाम
बाजार कोट में दुकानों के बाहर रखा सामान लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क संकरी होने के कारण दोनों ओर से ई-रिक्शा आने पर बार-बार जाम की स्थिति बन जाती है। बुधवार को भी कई बार यातायात बाधित हुआ और लोगों को काफी देर मुसीबत झेलनी पड़ी।
-
बाजार गुजरी में सड़क तक सजा सामान
शहर के प्रमुख बाजार गुजरी में अतिक्रमण की स्थिति सबसे गंभीर नजर आई। दुकानदारों ने सड़क तक सामान फैला रखा था, जिससे करीब 25 फीट चौड़ी सड़क का अधिकांश हिस्सा घिर गया। परिणामस्वरूप पैदल राहगीरों और वाहनों दोनों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
-
बोले जिम्मेदार
नगर पालिका की ओर से समय-समय पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। इसके बावजूद कुछ दुकानदार दोबारा सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर लेते हैं। अब पुलिस के सहयोग से विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। मनमानी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -केशव प्रसाद, प्रभारी ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें