फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गन्ना किस्मों की सटीक पहचान और सर्वे प्रक्रिया में तकनीकी सुधार लाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। किसान सहकारी चीनी मिल गजरौला-हसनपुर के परिसर स्थित सभागार में सोमवार को गन्ना सर्वे कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ना किस्मों की सटीक पहचान और सर्वे प्रक्रिया में तकनीकी सुधार लाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, गजरौला के विशेषज्ञ डॉ. एके मिश्रा और डॉ. अमित तोमर ने कार्मिकों को विभिन्न गन्ना किस्मों की शारीरिक विशेषताओं और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि सटीक सर्वे से ही चीनी मिल और किसानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकता है। कार्यक्रम में जिला गन्ना अधिकारी मनोज कुमार ने सर्वे कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक गुलशन कुमार ने बताया कि गन्ना प्रजातियों की सही पहचान से मिल की रिकवरी और किसानों की आय, दोनों में वृद्धि संभव है।
इस दौरान धनौरा चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक प्रमोद कुमार, त्रिवेणी मिल चंदनपुर के उपमहाप्रबंधक एके तिवारी ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यशाला का संचालन मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ. एसएस ढाका ने किया। कार्यक्रम में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रामजीवन, समस्त राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक और मिल के सर्वे कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें