फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एमिल क्लब दिल्ली और सहारा क्लब अलीगढ़ ने जीते मैच

Tue, 28 Jan 2025 02:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

26 जनवरी से शुरू हुए मास्टर भूरे खान एंड शेरू परवेज मेमोरियल सातवें सद्भावना कप का उद्घाटन मैच एमिल क्रिकेट क्लब दिल्ली ने दून क्रिकेट क्लब देहरादून को हराकर जीत लिया। वहीं, दूसरा मैच टीएनएम क्रिकेट एकेडमी गाजियाबाद और सहारा क्रिकेट क्लब अलीगढ़ के बीच खेला गया। बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी की बदौलत सहारा अलीगढ़ ने मैच जीता लिया। दोनों मैचों में चारों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
रविवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच एमिल क्रिकेट क्लब दिल्ली और दून क्रिकेट क्लब देहरादून के बीच खेला गया। दून क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दून क्लब निर्धारित 30 ओवर नहीं खेल पाई और सिर्फ 24.1 ओवर में 144 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दून क्लब के गौरव ने 30 और सलीम खान ने 25 रनों का योगदान दिया। एमिल क्रिकेट क्लब की ओर से रजनीश ने तीन और शिवांश व तरुण ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमिल क्रिकेट क्लब ने 26.4 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। एमिल क्लब की तरफ से विकास ने 40 और संचित ने 32 रनों का योगदान दिया। दून क्लब की तरफ से अभय और अशर ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

सोमवार को दूसरा मुकाबला टीएनएम क्रिकेट एकेडमी गाजियाबाद और सहारा क्रिकेट क्लब अलीगढ़ के बीच खेला गया। टीएनएम क्रिकेट एकेडमी गाजियाबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित ओवरों के सापेक्ष 28.5 ओवरों में 130 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीएनएम गाजियाबाद की ओर से विपुल यादव ने सबसे अधिक 41 रन बनाए और पीयूष ने 18 रनों का योगदान दिया। सहारा क्रिकेट क्लब अलीगढ़ की तरफ से कृष्णवीर ने चार और शुभम ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारा क्रिकेट क्लब अलीगढ़ ने मात्र 18.5 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। अलीगढ़ की तरफ से मयंक ने 45 और सिद्धार्थ ने 45 रनों की धमाकेदार पारी खेगी। टीएनएम क्लब गजियाबाद की तरफ से तनय ने एक तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

यह मैच सहारा क्रिकेट क्लब अलीगढ़ ने सात विकेट से जीत लिया। शानदार बॉलिंग करने के लिए कृष्णवीर को मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका सतेंद्र सिंह और जमाल पाशा ने निभाई। स्कॉरिंग सेंटी गुप्ता और मैच में कमेंटरी शमशाद अल्वी ने की। इस दौरान रिजवान पाशा, इमरान पाशा, नजम अली, परवेज पाशा, शहजाद फारूक, सिकंदर अली, नदीम बादशाह, अकरम अंसारी, मोज्जाम अली, मोहम्मद नूर, बॉबी पाशा, रोहित चंदेल, रजन असगर आदि मौजूद रहे। ये टूर्नामेंट डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें