फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूपों को बिजली मुफ्त दी जाए : महिपाल

विज्ञापन
गजरौला में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पत्र सौंपते राष्ट्रीय किसान यूनियन के अध्यक्ष महिपाल सिं? - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान यूनियन की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह तोमर ने कहा कि सरकार को विधानसभा चुनाव से पूर्व किए गए वादे पूर्ण करने चाहिए। नलकूपों को बिजली मुफ्त दी जाए।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की शनिवार को लक्ष्मी नगर स्थित जिला कार्यालय पर बैठक की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गजरौला निवासी सरदार रजिंदर सिंह धारीवाल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व नरेश चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने जो भी वादे किए थे, उनको पूर्ण करना चाहिए। वादे के मुताबिक किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली दी जाए। एमएसपी पर भी जल्द ही कानून बनाने की मांग की। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि नलकूपों पर छापामारी बंद नहीं की तो यूनियन सड़क पर उतरने व आंदोलन करने को मजबूर होगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि बिजली की समस्या गहराती जा रही है। शहर से लेकर गांवों तक बिजली नहीं मिल रही है। सिंचाई के लिए किसानों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छुट्टा पशुओं से निजात दिलाई जाए। इस मौके पर अनीस अहमद, राजेश सिंह, विनीत चिकारा, भूदेव प्रधान, जाकिर अली, युद्घवीर सिंह, मलखान वर्मा, डा.प्रेम सिंह, कपिल चौधरी, सेवाराम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें