फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: किराए के मकान में मृत मिले विद्युत निगम के जेई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसी में विद्युत निगम के एक जेई अपने किराए के मकान में अचेत अवस्था में मिले। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता रघुनाथ तित्तल ने बताया कि रामव्रेश यादव को करीब एक माह पहले 220 केवीए बिजलीघर सिरसी में तैनात किया गया था। रविवार सुबह उनकी मौत की जानकारी मिली। हजरतनगर गढ़ी थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे डायल 112 को सूचना मिली थी।
इसमें बताया गया कि सादक सराय में किराए पर रहने वाले जेई के कमरे में कोई हलचल नहीं है। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरा खोला तो जेई जमीन पर पड़े मिले। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जेई की मौत की खबर मिलने पर मैनपुरी से उनकी पत्नी उर्मिला देवी अपने बच्चों के साथ संभल पहुंचीं। उर्मिला ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे के करीब उनकी फोन पर बात हुई थी। छोटे बेटे लवलेश ने भी उनसे बात की थी।
उन्होंने यह भी बताया कि रामव्रेश को कोई बीमारी नहीं थी। वे पांच साल से संभल जिले में तैनात थे। करीब एक माह पहले उनकी तैनाती सिरसी में हुई थी। इससे पहले वे चंदौसी क्षेत्र के पुरा बिजली घर पर कार्यरत थे।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कुलदीप सिंह, सीओ, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें