फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बिजली विभाग पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप, नारेबाजी

Sun, 22 Jun 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक आयोजित की गई। इसमें बिजली विभाग पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। किसानों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर रोष जताते हुए नारेबाजी की। बैठक में चीनी मिल से बीते पेराई सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

संगठन के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने कहा कि बिजली विभाग की कार्यशैली से किसान परेशान हैं। बिजली बिल गलत तरीके से आ रहे हैं, जिन्हें ठीक करने के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है। शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति नहीं की जा रही है। बैठक में बिजली विभाग के अफसरों व कर्मचारियों को किसानों का शोषण नहीं करने की चेतावनी दी गई है। बैठक में जिप्सम के रेट अधिक वसूलने की शिकायत की गई। बैठक में कहा कि जिप्सम की खरीद पर सरकार द्वारा दी जा रही छूट नहीं दी जा रही है। वेव इंडस्ट्रीज से बीते पेराई सत्र का बकाया भुगतान की मांग की गई। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, बलविंदर सिंह, महीपाल सैनी, सूरतराम, राजेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें