फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर बिजली गिरने से विद्युत उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से किसान का परिवार बाल-बाल बच गया। घर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। बिजली के उपकरण फुंक गए। मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई है। घटना के राजस्व विभाग की टीम ने मुआयना किया। पीड़ित ने हजारों रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार रात लगभग तीन बजे मूसलाधार बारिश के बीच देहात थानाक्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अलियारपुर में किसान लियाकत अली के घर बिजली गिर गई। इस दौरान परिवार के सदस्य कमरे में सो रहे थे, तेज धमाका होने से परिवार के सदस्यों में चीखपुकार मच गई। जबकि ग्रामीणों में दहशत फैल गई। दौड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हादसे में लियाकत के घर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। जबकि बिजली गिरने से आंगन में रखा घरेलू सामान और विद्युत उपकरण फुंक गए। विद्युत लाइन में फाल्ट होने से बिजली के तार जलकर लटक गए। पीड़ित लियाकत ने घटना में करीब एक लाख रुपये की कीमत के सामान का नुकसान होने की बात कही है। गनीमत रही कि बारिश के चलते परिवार के लोग अंदर कमरे में सो रहा था और बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें